Indore News : दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, हथियार लहराते हुए CCTV वीडियो वायरल

indore

Indore News : इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में मारपीट और धारदार हथियार लहराते का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसको लेकर अधिकारियों का कहना है कि मकान बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था और उसी के बाद कुछ लोगों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है पूरे मामले में अभी जांच की जा रही है।

यह है मामला

दरअसल, शहर में पुलिस द्वारा जिस तरह से अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है इस तरह से शहर में अपराध भी बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं इसी के तहत ताजा मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र में सामने आया है जिसके सीसीटीवी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”861344993″]

जांच में जुटी पुलिस

पूरा मामले में बताया जा रहा है कि मकान बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था और उसी के बाद कुछ लोगों ने धारदार हथियार एक युवक पर लहरा दिए थे जानकारी लगते ही आला अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई के दिशा निर्देश दिए गए हैं फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच में जुटी है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”861344666″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews