Indore News : कबाड़ी दुकान में लगी भीषण आग, कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर पाया काबू

Indore News : कबाड़ी दुकान में लगी भीषण आग, कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर पाया काबू

Indore News : इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र के एक कबाड़ी की दुकान में अचानक लगी आग ने इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया वहीं सूचना पर खजराना थाने की पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड समय पर मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया गनीमत रही है कि सघन बस्ती में हुई इस आगजनी की घटना से कोई जनहानि नहीं हुई।

यह है मामला

गर्मियों के मौसम में आगजनी की घटनाएं होना आम बात है लेकिन मुस्तैदी यदि दिखाई जाए तो बड़ी घटना पर भी आसानी से काबू पाया जा सकता है ऐसा ही कुछ खजराना थाना क्षेत्र के एक कबाड़ी की दुकान में वेल्डिंग के दौरान चिंगारी गिरने से लगी आग मैं देखने को मिला।

[dgv_vimeo_video id=”833642196″]

[dgv_vimeo_video id=”833642717″]

थाने के पुलिसकर्मियों ने आगजनी के घटनास्थल के आसपास के घरों को खाली कराते हुए फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के साथ मिलकर आग बुझाने का काम शुरू किया कड़ी परिश्रम और सूझबूझ के चलते लगी आग पर काबू पाया गया।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”833641726″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews