Indore News : प्रतिबंधित स्पॉट पर पार्टी करने वाले 4 युवकों के खिलाफ FIR दर्ज

पिछले दिनों पुलिस द्वारा सिमरोल थाना क्षेत्र एवं मानपुर थाना क्षेत्र स्थित टूरिस्ट स्पॉट पर ऐसे चार लोगों को पड़कर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है जो कि नियमों की अनदेखी करते हैं।
indore news

Indore News : प्रदेश में इन दिनों तेज बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालातों के कारण शासन ने कुछ खतरनाक पिकनिक स्पॉट को प्रतिबंधित कर दिया है। इसके बावजूद कुछ जान जोखिम में डाल रहे है ऐसा ही मामला इंदौर जिले के सिमरोल थाना क्षेत्र में तिंछा फाल पर्यटन स्थल पर चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला

टूरिस्ट स्पॉट पर लापरवाही करने वालों को लेकर पुलिस सख्त हो गई है। बारिश का मौसम आते ही सभी लोग अपने-अपने दोस्तों व परिवार के साथ प्राकृतिक नजारों के आनंद लेने के लिए टूरिस्ट स्पॉट्स पर घूमने निकल जाते हैं। बात की जाए इंदौर की तो इंदौर के आसपास ऐसे कई टूरिस्ट स्पॉट है, जहां लोग आमतौर पर बारिश के मौसम में ही जाना पसंद करते हैं, जैसे तीनछा फॉल, शीतला माता फॉल, पातालपानी आदि देखने में आया है क्या पिछले दो-तीन साल में इन सभी स्थानों पर लोगों के लापरवाही बरतने से उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है, जबकि हर साल पुलिस एवं प्रशासन द्वारा इन सभी स्थानों को चिन्हित कर यहां पर जगह-जगह नोटिस बोर्ड भी लगाए जाते हैं साथ ही साथ सुरक्षा व्यवस्था भी की जाती है। मगर फिर भी कुछ शरारती तत्व पुलिस एवं आमजन की नजरों से बचकर सेल्फी लेने या फिर वीडियो बनाने के लिए ऐसे खतरनाक पॉइंट पर पहुंच जाते हैं। जहां जाने के से उनकी जान को खतरा हो सकता है l

[dgv_vimeo_video id=”991687835″]

मगर फिर भी लोग अपनी जान की परवाह न करते हुए ऐसी जगह पर चले जाते हैं और अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं मगर इस बार पुलिस द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है जो इस तरह अपने साथ-साथ दूसरों की जान को भी जोखिम में डालते हैंl इस बारे में जानकारी देते हुए इंदौर ग्रामीण डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि पिछले दिनों पुलिस द्वारा सिमरोल थाना क्षेत्र एवं मानपुर थाना क्षेत्र स्थित टूरिस्ट स्पॉट पर ऐसे चार लोगों को पड़कर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है जो कि नियमों की अनदेखी करते हैं।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”991683472″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews