Indore News : दो मंजिला मकान में लगी आग, एक व्यक्ति जिंदा जला

इस घटना में एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं 4 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला लिया गया है।
indore news

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित खाती वाला टैंक में रहवासी बिल्डिंग के तल मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग को लेकर इलाके के एसीपी देवेंद्र धुर्वे ने कहा कि शुरुआती जानकारी यह सामने आई कि तल मंजिल पर थीनर का काम होता था जिससे आग ने भीषण रूप ले लिया। हालांकि फायर ब्रिगेड पुलिस और नागरिक सुरक्षा समिति के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया आगजनी में 55 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत भी हो गई। वहीं 3 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला लिया गया है।

बता दें कि यह घटना खातीवाला टैंक इलाके में बैराठी कॉलोनी की है। जहाँ सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। विधायक मालिनी गौड़ भी मौके पर पहुंच गई।

[dgv_vimeo_video id=”1015332819″]

जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में भीषण आग लगने से 55 वर्षीय अब्दुल कादिर की जलने से मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि अब्दुल कादिर को निकलने का मौका नही मिला लगी आग में कुछ वाहन जले है पूरे घटनाक्रम को लेकर मौके पर मौजूद एसीपी ने कहा कि पूरी घटना की जांच की जाएगी के आग कैसे लगी और आखिर क्या कारण था कि इतनी आग में भीषण रूप ले लिया वरिष्ठ अधिकारियों ने आगजनी की घटना में अपनी जान जोखिम में डालकर तीन लोगों को रेस्क्यू करने में जो मदद की है जिसमें पुलिसकर्मी और नगर सुरक्षा समिति के भी लोग शामिल हैं उन्हें ₹10000 का रिवॉर्ड देने की घोषणा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1015332518″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews