Indore News : सोशल मीडिया पर बसपा नेता के खिलाफ पूर्व में रहे कार्यकर्ता ने की गलत पोस्ट, मामला दर्ज

indore

Indore News : बहुजन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता के खिलाफ इंदौर में रहने वाले व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर काफी गलत टिप्पणी की थी जब यह जानकारी इंदौर में ही रहने वाले बहुजन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को लगी तो उन्होंने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करवाई थी जहां पुलिस ने टिप्पणी करने वाले व्यक्ति खिलाफ गलत टिप्पणी करने के अपराध में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।

यह है मामला

देश में सोशल मीडिया एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म अब राजनीति बयान बाजी के लिए भी उभर कर सामने आया है या अलग अलग पार्टी के कार्यकर्ताओं या उनके सीनियर लीडर सोशल मीडिया पर विपक्ष के खिलाफ बयानों के ट्वीट पोस्ट करते है।

ऐसा एक मामला इंदौर में सामने आया है जहां बहुजन समाजवादी पार्टी वरिष्ठ के खिलाफ पूर्व में रहे कार्यकर्ता ने कुछ गलत टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी इसकी शिकायत पार्टी के लिए कार्यकर्ता ने थाने में दर्ज करवाई थी पुलिस ने गलत टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर किया गया है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”854999310″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews