
Indore News : कर्जा चुकाने के लिए पिछले दिनों लूट की दो वारदातों को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, आरोपियों ने एक महीने में दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में नकली और असली पिस्टल की नोक पर दो लूट की वारदात को अंजाम दिया था, पुलिस ने आरोपियों से लूटा हुआ माल और घटना में प्रयुक्त एयर गन,चाकू और एक देशी कट्टा जब्त किया है।

लूट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
इंदौर के जूनी थाना क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, दरअसल लूट की पूरी घटना दो दिन पहले की है, बदमाशों ने कलेक्टर ऑफिस के सामने नेहा अपार्टमेंट में मसाला व्यापारी दिलीप केलवानी को निशाना बनाया था।
व्यापारी के साथ गन पॉइंट पर की थी वारदात
एसीपी देवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के समय व्यापारी दिलीप केलवानी, उनके पिता और भाई दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान यहां नकाब पहनकर तीन बदमाश घुसे, पिस्टल और कट्टे के साथ उन्होंने व्यापारी को धमकाना शुरू कर दिया। इस दौरान एक कस्टमर को व्यापारी रुपये दे रहा था। बदमाशों ने वह भी छीन लिये। बाद में बदमाशों से उन्होंने संघर्ष भी किया। इसके बाद बदमाश मौके से भाग गए। इस दौरान एक युवक उनके पीछे भी दौड़ा। लेकिन तब तक वे भाग चुके थे।
सीसीटीवी में कैद हुई थी घटना
बदमाश व्यापारी से करीब 8 हजार रुपये नगदी लूट कर ले गए, पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी के कैद हो गई, लूट की वारदात की सूचना पर मौके पर तमाम पुलिस के अफसर पहुंचे। यहां फुटेज देखने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर पुलिस टीमों को बदमाशों की तलाश के लिए भेजा।
आरोपियों ने एक और लूट की घटना करना किया स्वीकार
रात में क्राइम ब्रांच को भी आरोपियों को पकड़ने के लिये मैदान में उतारा गया । पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के अधार पर चार आरोपी अंकित, शिवम, सोनू और शुभम को गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ में आरोपियों ने साधुवासवानी नगर की लूट की घटना भी करना स्वीकार किया।
मुख्य आरोपी बोला – कर्जा चुकाना था इसलिए साथियों के साथ की लूट
मुख्य आरोपी ने बताया कि उसने कर्जा चुकाने के लिए अपने दो रिश्तेदार और एक अन्य साथी की मदद से दोनों लूट की घटना को अंजाम दिया है, आरोपियों ने वारदात में दो एयर गन,एक चाकू और एक देशी कट्टे का इस्तेमाल किया था पुलिस ने हथियार सहित लूटा हुआ माल और हथियार जब्त किये हैं, आरोपियों से पूछताछ जारी है।
[dgv_vimeo_video id=”857413912″]
[dgv_vimeo_video id=”857415361″]
[dgv_vimeo_video id=”857415437″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

