Indore News : पैसा डबल करने का झांसा देकर 2 लाख की ठगी, मामला दर्ज

indore

Indore News : इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक आरोपी द्वारा उसके साथ धोखाधड़ी की है। आरोपी ने फरियादी को बताया कि वह एक एनजीओ संस्था चलाता है जिसमें निवेश करने पर उन्हें 10 सालों में करोड़ मिलेंगे जहां फरियादी द्वारा रुपये एनजीओ में निवेश किए गए लेकिन जब उसे ठगी की जानकारी लगी तो उसने पुलिस की शरण ली पुलिस ने 420 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

यह है मामला

एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी के अनुसार बाणगंगा थाना क्षेत्र के करोल बाग के रहने वाले फरियादी जय प्रकाश सिंह सिंगर द्वारा आरोपी संध्या दीप केयर फाउंडेशन के मालिक डॉक्टर रविंद्र बिलैया के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है फरियादी ने बताया कि आरोपी रविंद्र पिल्लई द्वारा फरियादी को सभी उनके एनजीओ में सहायता करते हैं और उनके एनजीओ में जल्द रुपया दुगना और उससे भी अधिक हो जाता है।

जहां पर आरोपी ने उसे अपने झांसे में लेकर एनजीओ के नाम पर 2 लाख से अधिक निवेश करा लिया और उसे यह भी कहा कि 10 साल में करोड़ हो जाएंगे भरोसे करते हुए फरियादी ने रुपये दिए और ठगी का शिकार हुआ। ठगाए व्यक्ति ने पुलिस की शरण ली पुलिस द्वारा धारा 420 सहित अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”848301097″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews