Indore News : क्रिप्टो करेंसी के नाम पर व्यापारी से 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी, मुकदमा हुआ दर्ज

Indore News : क्रिप्टो करेंसी के नाम पर व्यापारी से 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी, मुकदमा हुआ दर्ज

Indore News : इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यापारी के साथ क्रिप्टो करेंसी के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी की घटना सामने आई है फरियादी के अनुसार पुलिस द्वारा मामलों में लाखों की राशि को लेकर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

यह है पूरा मामला

इंदौर की लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यापारियों के साथ क्रिप्टो करेंसी नामक एप्लीकेशन ऑनलाइन डाउनलोड करने के बाद आए ओटीपी को शेयर करते ही लाखों रुपए की धोखाधड़ी की घटना सामने आई है जिस पर से पुलिस ने फरियादि के बताए अनुसार प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई है।

इस पूरा मामले को लेकर डीसीपी का कहना है कि ऑनलाइन एप्लीकेशन को लेकर कई बार जनजागृति अभियान चलाया जाता है लेकिन उसके बावजूद भी वारदातें सामने आ रही हैं ऐसे ही वारदात में क्रिप्टो करेंसी को लेकर कुछ लोगों द्वारा ऑनलाइन एप्लीकेशन डाउनलोड की गई थी और उसमें एक ओटीपी प्राप्त हुआ था उस ओटीपी को जैसे ही व्यापारी द्वारा शेयर किया गया तो उनके खाते से लाखों रुपए की राशि कट गई जिसकी कुल राशि बताई जा रही है 20 लाख से अधिक है जिसमे फरियादी के $41 हजार के डॉलर भी ऑनलाइन रूप से खाते से कट गए हैं फिलहाल पुलिस नंबर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”827984846″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews