Indore News : जमीन का सौदा कर की 32 लाख की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लेने के बाद मामले में आगे जांच शुरू कर दी है।
indore police

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के विजय नगर थाने में धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है जहां पीड़िता सोनम ने जमीन के सौदे को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज मुकदमे को लेकर एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने दो नाम भी बताए ओर मुकदमा दर्ज होने की बात कही है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि 85 लाख की ज़मीन का सौदा फरियादिया ने शांति बाई और मनीष के साथ करते हुए 32 लाख रुपए का बयान भी सौदा करने के बाद दे दिया। सौदा हो जाने के कुछ दिनों के बाद सोनम को पता लगा कि जो जमीन का सौदा उसने किया है, वह जमीन किसी और को भेज दी गई है। धोखाधड़ी की जानकारी मिलते ही सोनम ने थाना पहुंच कर अपने साथ की गई धोखाधड़ी की शिकायत की।

पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लेने के बाद मामले में आगे जांच शुरू कर दी है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”992772900″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews