Indore News : जमीन खरीद फरोख्त में करोड़ों की धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

आरोपियों द्वारा अवैध प्लॉटों को वैध बताकर क्रय कर दिया गया और अब फरियादी को रुपए भी नहीं लौटाए जा रहे हैं। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस पूरे मामले की पड़ताल करने में जुट गई है।
indore news

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के चंदननगर थाने में ज़मीन खरीदी मामले में करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का एक मुकदमा दर्ज किया गया है। धोखाधड़ी के दर्ज मामले में मुकदमे को लेकर एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच डॉक्टर राजेश दंडोतिया ने मुकदमा दर्ज होना बताते हुए प्रकरण में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना बताया।

चंदन नगर थाने में दर्ज हुए मुकदमे को लेकर डॉक्टर राजेश दंडोतिया ने कहा है कि फरियादी अजय सिंह जो की निपानिया निवासी हैं और उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया कि डेढ़ लाख स्क्वायर फीट जमीन का सौदा हुआ था। इन लोगों से अनुबंध के तहत फरियादी ने अलग-अलग माध्यम से 5 करोड़ 62 लाख रुपए दिए गए। जिसके बाद न ही जमीन दी गई और न ही पैसे लौटाए गए। जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

जाँच पड़ताल में जुटी पुलिस

एडिशनल डीसीपी का यह भी कहना है कि आरोपियों द्वारा अवैध प्लॉटों को वैध बताकर क्रय कर दिया गया और अब फरियादी को रुपए भी नहीं लौटाए जा रहे हैं। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस पूरे मामले की पड़ताल करने में जुट गई है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1016721955″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews