Indore News: नए साल का जश्न मनाने के बाद आठवीं मंजिल से कूदी युवती, जांच जारी

mp news

Indore Crime News: इंदौर में नए साल (New Year) का जश्न मनाने के बाद एक युवती ने आठवीं मंजिल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवती ने मरने से पहले 3 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है। इसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना इंदौर के तुकोगंज क्षेत्र में स्थित एक मल्टी की है। मल्टी की तल मंजिल पर लहूलुहान अवस्था में युवती का शव लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय हॉस्पिटल भिजवाया। यह युवती इंदौर के सुखलिया थाना क्षेत्र में रहने वाली है और 2 दिन पहले तुकोगंज की गोकुल रेसिडेंसी में अपनी सहेली के पास रहने आई थी। लड़की की दो सहेलियां यहां पर फ्लैट लेकर रहती हैं।

मामले के बारे में मृतक युवती की सहेली का कहना है कि वह रात 12 बजे सो गई थी और रात 3 बजे नींद खुलने पर यह तीनों आपस में फिर से बातें करने लगे। इसके बाद बात करते-करते उनकी नींद लग गई और फिर उन्हें अपनी दोस्त की मौत की जानकारी लगी।

मृतका प्रथमा सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर थी और यहां पर रखी गई न्यू ईयर की पार्टी में शामिल भी हुई थी। उसके पास से 3 पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें बहुत सी बातें लिखी हुई है। यह घटना सुबह 5 बजे की है और पुलिस ने आत्महत्या के मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews