Indore News: किसानों के लिए अच्छी खबर, गेंहू उपार्जन की तारीख आगे बढ़ी, जानें नई तिथि

Indore News: इंदौर संभाग में रबी फसल और गेंहू उपार्जन की तारीख 2 दिन आगे बढ़ा दी गई है। शासन द्वारा यह निर्णय किसानों के हित में लिया गया है। बता दें कि पहले रवि की फसलों के उपार्जन के लिए सरकार ने पहले 10 मई तक की तिथि निर्धारित की थी, लेकिन अब 12 मई तक गेहूं और अन्य रबी फसलों की खरीदी की जाएगी।

रबी विपणन वर्ष 2023-24 के लिए गेंहू उपार्जन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 10 मई तक विभिन्न केंद्रों से गेहूं खरीदी का कार्य किया जाना था, असामयिक वर्षा को देखते हुए गेंहू और अन्य रबी फसलों की खरीदी के लिए तारीख बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब होने और बारिश के कारण गेहूं की खरीदी का कार्य प्रभावित हुआ। इस संबंध में शासन के यह निर्देश भी जारी किया है कि यदि जिले में इन 2 दिनों में भी किसानों गेहूं खरीदी और तुलाई आदि काम बाकी रह जाता है, तो जिला कलेक्टर  कलेक्टर के प्रसाताव के आधार पर गेंहू खरीदी की तारीख 15 मई तक बढ़ सकती है। आदेश के बाद अब जिले में सभी खरीदी केंद्र पर कल शुक्रवार तक खरीदी जारी रहेगी।


इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews