Indore News : लोकसभा चुनाव को लेकर अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग, तैयारी की पूरी

आगामी 13 तारीख को होने वाले मतदान के 1 दिन पहले से इंदौर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बूथ लेवल की तैयारी भी ग्रामीण इलाकों को लेकर की गई है। जहां एएनएम और सीएचओ 13 तारीख को मतदान खत्म होने तक वही ड्यूटी करेंगे।
indore health

Indore News : आगामी 13 मई को होने वाले लोकसभा मतदान को लेकर इंदौर स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। 12 मई को सामग्री वितरण से लेकर आने वाले दिनों तक स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी टीम इसमें तैनात रहेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एस सत्या के अनुसार,12 तारीख से लगाकर 14 तारीख तक बीएससी सीएससी उप स्वास्थ्य केंद्र और शहर के शासकीय अस्पतालों को खुला रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही हर तरह की सुविधा और व्यवस्था तैयार रखने की जानकारी सीएमएचओ ने दी।

अलर्ट मोड़ में स्वास्थ्य विभाग

बता दें कि 12 मई से 14 मई तक बीएससी, सीएससी, जिला अस्पताल और उप स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह खुले रहेंगे। जिसे लेकर पत्र भी जारी किया गया है। यहां स्टाफ व्यवस्थित अपनी ड्यूटी करेगा। दरअसल आगामी 13 तारीख को होने वाले मतदान के 1 दिन पहले से इंदौर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बूथ लेवल की तैयारी भी ग्रामीण इलाकों को लेकर की गई है। जहां एएनएम और सीएचओ 13 तारीख को मतदान खत्म होने तक वही ड्यूटी करेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”944159710″]

बूथ लेवल के लिए तैयार कराए गए मेडिकल किट

12 तारीख को नेहरू स्टेडियम से होने वाले सामान वितरण के दौरान इंदौर स्वास्थ्य विभाग की चार टीम में बनाई गई है। और चार एंबुलेंस भी मौके पर तैनात रहेगी। प्रशासन की ओर से एक छोटा सा चार से पांच पलंग का अस्पताल भी बनाने के लिए कहा गया है। जिसकी तैयारियां की जा रही है। स्टेडियम से सामान वितरण होने और मतदान के बाद सामान वापस स्टेडियम तक आने के दौरान मेडिकल कॉलेज की एक टीम भी मौके पर मौजूद रहेगी। बूथ लेवल के लिए मेडिकल किट तैयार कराए गए हैं। जिसमे तेज गर्मी के चलते मेडिकल किट में ओआरएस, ग्लूकोस,बुखार,पेट दर्द,चक्कर आना और अन्य तरह की दवाएं इस किट में मौजूद रहेगी।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews