Indore News : सोशल मीडिया पर अवैध पिस्टल के साथ वीडियो डालना पड़ा भारी, आरोपी गिरफ्तार

INDORE POLICE

Indore police arrested a chain snatcher.

Indore News : इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा अपराधियों की धर पकड़ के लिए अब उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भी नजर रखी जा रही है। ऐसे आरोपी जो अवैध हथियार को लहराते हुए इलाके में खौफ फैलाना चाहते हैं, उनकी धर पकड़ की जा रही है।

यह है मामला

बता दें कि क्राइम ब्रांच द्वारा हीरानगर थाना क्षेत्र के खातीपुरा मे रहने वाले एक आरोपी द्वारा अवैध पिस्टल के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी यह पिस्टल कहां से लाया था और उसने इससे पहले इस तरह से कितने वीडियो सोशल मीडिया पर डाले हैं सभी की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”861629273″]

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि हीरानगर थाना क्षेत्र में रहने वाला आरोपी जयपाल सिंह पिता संतोष सिंह राजपूत निवासी खातीपुरा अवैध पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर फिल्मी गानों पर अपनी रील बनाकर डाल रहा है। वह इलाके में खौफ पैदा करना चाह रहा है। इस पर क्राइम ब्रांच द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी को देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी यह पिस्टल कहां से लेकर आया था और उसने इससे क्या किसी घटना को अंजाम दिया है। क्राइम ब्रांच इसकी जानकारी जुटा रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”861629032″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews