
MP News : मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा एक दिवसीय प्रवास पर इंदौर पहुंचे यहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की साथ ही कई कार्यक्रमों में भी शिरकत की इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए ग्रह मंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है साथ ही कांग्रेस के द्वारा कर्नाटक में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा पर भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया भी दी, कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र से साफ़ है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करती है।
जबलपुर की में कड़ी निंदा करता हूँ, जाँच के दिए आदेश
गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बजरंगदल ने हमेशा समाज के लिए काम किया है भले ही वो कोरोनाकाल हो या प्राकृतिक आपदा। वही बजरंगदल के कार्यकर्ताओं के द्वारा जबलपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में की गई तोड़फोड़ की में निंदा करता हूँ साथ ही मैंने जांच के आदेश भी दे दिए है। वही भाजपा में उठ रहे विरोध के स्वर को लेकर भी नरोत्तम मिश्रा ने अपनी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा कि पार्टी के कुछ सदस्यों में असंतोष है लेकिन उनसे चर्चा करके उन्हें मना लिया जाएगा।
[dgv_vimeo_video id=”823831959″]
कार्यकर्ताओं को मजबूती से काम करने की दी नसीहत
आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस थके हुए लोगों की पार्टी है, यह नेतृत्वविहीन पार्टी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जो कहते हैं, उस पर कोई अमल नहीं करता है। वहीं भाजपा जाे कहती है, वह करती है। हमारे पास नेता भी, नेतृत्व भी और नीति भी है। मोदीजी के कुशल नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए आगामी चुनाव में पार्टी के लिए मजबूती से काम करने की नसीहत भी दी है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”823832469″]
