Indore News : पति ने फोन पर दिया तीन तलाक, पत्नी ने लगाया ये आरोप

indore news

Indore News : इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में एक तीन तलाक का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता ने पुलिस को आरोपी पति सहित अन्य लोगों की शिकायत की और पूरे मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

यह है मामला

बता दें कि शादी के कुछ समय बाद से मारपीट ओर दहेज की मांग का शिकार हुई पीड़िता ने जब थाने जाकर अपनी आप बीती सुनाई तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया पीड़िता के पति सहित 4 लोगो पर मारपीट दहेज मांगें जाने का प्रकरण पुलिस ने बनाया अपने साथ हो रहे दुर्व्यवहार का मुकदमा दर्ज कराना पीड़ित को भारी पड़ गया पीड़िता के पति ने मोबाइल फोन से पत्नी को तीन बार तलाक दे दिया।

अब पीड़िता पति द्वारा दिए गए टेलीफोन पर तलाक के मामले को लेकर काफी परेशान है और खजराना थाना इस पूरे मामले की तहकीकात में लगा है। मामले में तीन तलाक की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जाएगा।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”840832490″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews