Indore News : महिला को दहेज के लिए ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाला, केस दर्ज

Indore News : महिला को दहेज के लिए ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाला, केस दर्ज

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्यप्रदेश (MP) के इंदौर (Indore) की महिला थाना पुलिस ने एक विवाहित महिला की शिकायत पर 20 लाख रुपये के लिए पति व ससुराल वालों द्वारा दहेज़ (Dowry) के लिए प्रताड़ित करने का केस दर्ज किया है। दरअसल, इंदौर शहर की एक बेटी को दहेज लोभी ससुराल वालो ने सताया है। बताया जा रहा है कि नवविवाहिता से शादी के बाद ही सबसे पहले वॉशिंग मशीन मांगी गई, इस मांग के पूरे हो जाने के बाद पति और ससुराल पक्ष ने 20 लाख रुपये की मांग कर डाली और जब रुपये नहीं मिले तो पीड़िता से मारपीट की जाने लगी।

यह भी पढ़ें…Computer Baba Car Accident : कंप्यूटर बाबा की गाड़ी ट्रक से टकराई, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

पलासिया स्थित महिला थाना की जांच अधिकारी रुपाली भदौरिया ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर उसके पति ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का रविवार रात केस दर्ज किया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि लगभग 1 साल पहले उसकी शादी भोपाल में हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने कार, नगदी सहित घर का पूरा सामान दिया था, लेकिन शादी के चंद दिनों बाद ही ससुराल पक्ष वाशिंग मशीन की मांग करने लग गए। पीड़िता ने अपने माता-पिता को यह बात बताई तो उन्होंने उसके ससुराल में वॉशिंग मशीन भिजवा दी। पीड़िता का आरोप है कि उसके कारोबारी पति ने 20 लाख रुपए की मांग शुरू कर दी। इसके लिए उसके साथ मारपीट भी की गई, उसके चरित्र आरोप भी लगाए गए और उसे घर से निकाल दिया गया।

फिलहाल, महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति, सास, ससुर, जेठ जेठानी, और ननद सहित 6 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

https://vimeo.com/635369477

यह भी पढ़ें… Khaniadhana News : पारिवारिक रंजिश के चलते युवक की बेरहमी से पिटाई, मौत !

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews