Indore News : हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस से अभद्रता, आरोपी मौके से फरार

Indore News : हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस से अभद्रता, आरोपी मौके से फरार

Indore News : प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के आरोपी के घर थाना तेजाजी नगर के पुलिस जवान वारंट की तामील कराने पहुंचे तो नशे में धुत आरोपी दीपक तंवर ने पुलिस कर्मियों के साथ बेहद शर्मनाक हरकत करते हुए पुलिसकर्मियों से अभद्रता की मौके से फरार हो गया।

यह है मामला

डीसीपी आदित्य मिश्रा ने तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में वारंट की तामिली के दौरान बिट आरक्षक के साथ हुए घटना को लेकर आरोपी का नाम बताते हुए थाना क्षेत्र में पुलिस के आला अधिकारियों के दिशा निर्देश पर इलाके के ऐसे लोग जो इलाके में जिन्होंने पूर्व में शांति भंग की वारंट की तामिली बड़ी तादाद में की जा रही है और ऐसे ही एक तेजाजी नगर थाना का हिस्ट्रीशीटर दीपक तंवर के घर बिट आरक्षक वारंट तामील कराने पहुँचे तो दीपक नशे में चूर आरक्षक को देख बिफर गया और आरोपी ने पुलिस से अभद्रता की।

पुलिस ने धैर्य रखते हुए बल प्रयोग ना किया थाने आकर कानूनी कार्य में बाधा डालने वाले 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की है। डीसीपी के अनुसार दीपक,अनील ओर शारदा के खिलाफ पुलिस से अभद्रता ओर कानूनी कार्य बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”838648150″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews