Indore News : लिंक के माध्यम से ऑनलाइन गेम खिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 03 आरोपीयो को इंदौर क्राईम ब्राँच ने पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों के द्वारा मोबाइल के जरिए गेम किंग इंडिया ऑनलाइन गेम में जीतने पर 36 गुना रिटर्न अमाउंट देने का झांसा देकर फरियादी से लाखो रुपए लेते हुए धोखाधड़ी की है।

यह है मामला

बता दें कि ऑनलाइन गेम की मास्टर आईडी एवं क्लाइंट आईडी जैसी चैन बनाकर लिंक के माध्यम से गेम खिलाकर करते थे आरोपी लोगो से ठगी वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में क्राइम ब्रांच इंदौर ने कार्यवाही को अंजाम दिया है। पकड़े गए आरोपियों को लेकर फरियादी दिलीप निवासी जिला इंदौर के द्वारा क्राइम ब्रांच इंदौर कार्यालय में शिकायत की गई थी की “GAME KING INDIA” ऑनलाइन गेम के नाम से लाखो रुपए प्राप्त कर ठगी हुई शिकायत पर क्राइम ब्रांच इन्दौर पुलिस के द्वारा अपराध धारा 420, 34 भादवि का अपराध दर्ज किया गया ओर प्रकरण में क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा तकनीकी जानकारी निकालकर आरोपी गौरव कंचाल निवासी सिमरोल,अजय बुंदेला निवासी सिमरोल, राहुल ठकेडा निवासी, खजराना इंदौर को पकड़ा है।

आरोपियों से अपराध के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होनें बताया कि मोबाइल के माध्यम से कई राज्यों में ठगी के लिए संचालित गेम किंग इंडिया ऑनलाइन गेम की आईडी प्राप्त करके लिंक के माध्यम से आईडी को अन्य लोगो को भेजते हुए 36 गुना प्रॉफिट का लालच एवं हारने पर 40% का रिफंड जैसे ऑफर्स का बोलकर फरियादी एवं कई लोगो से से लाखो रुपए प्राप्त कर ठगी की वारदात करना कबूला किया है।

क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश करते हुए पुलिस रिमांड प्राप्त कर प्रकरण में विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”850874956″]