
Indore News : 2 लाख 25 हजार के सोने चांदी के जेवर और अन्य सामान चुराने वाले दो चोरों को पुलिस एमआईजी ने गिरफ्तार किया है। घटना की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि राहुल कुशवाहा ने थाने आकर अपने घर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी मुकदमा लेने के बाद पुलिस ने घटना के आसपास के सीसीटीवी देखें और घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज करते हुए चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।
यह है मामला
बता दें कि अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों को धरपकड़ को लेकर इंदौर पुलिस वर्तमान में सख्त नजर आ रही है और इसी का नतीजा है कि शहर इंदौर में कई स्थानों में घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस 10 से 12 घंटे के अवधि में ही गिरफ्तार कर रही है इसी कड़ी में पुलिस एमआइजी ने थाना क्षेत्र में हुई एक बड़ी चोरी जिसमें चोरों ने सोने चांदी के जेवरात घर से चोरी किए थे 14 घंटे में ही आरोपियों को चोरी किए गए सामान सहित गिरफ्तार कर लिया है।

चोरी की वारदात में पकड़े गए राकेश और आशीष को लेकर जांच अधिकारी ने आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड होना भी बताया है और इस घटना का पर्दाफाश करने में एक बार फिर सीसीटीवी कैमरे की मदद मिलना और आरोपियों का सलाखों के पीछे होना देखा गया।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”852075551″]
