Indore News : फर्जी मार्कशीट बनाने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Indore News : फर्जी मार्कशीट बनाने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Indore News : इंदौर की विजय नगर पुलिस ने एक बड़ी कर्यवाही करते हुए अन्तरराज्यीय फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को सोमवार गिरफ्तार किया था पकड़े गए दोनों आरोपियों से की गई सघन पूछताछ में आज दूसरे दिन दो और आरोपित पुलिस के हाथ लगे हैं पहला मुकेश तिवारी जोकि एक इंस्टिट्यूट का संचालन इंदौर में ही करता है दूसरा नीतीश शर्मा नामक व्यक्ति वह भी एजुकेशन से जुड़ा हुआ है पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करने की बात डीसीपी अभिषेक आनंद ने कही है।

यह है मामला

बता दें कि शिक्षा के नाम पर गोरख धंधा चलाने वाले दो मास्टरमाइंड विजय नगर पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश होने की बात कहीं पुलिस विजयनगर द्वारा सोमवार फर्जी मार्कशीट बनाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मीडिया को जानकारी देते हुए पकड़े गए आरोपियों का अब तक का खाका मीडिया को दिया और पुलिस ने इस बात का अंदेशा भी जाहिर किया था कि इस गिरोह में और अन्य भी लोग शामिल हो सकते हैं जिनकी गिरफ्तारी समय रहते की जाएंगी पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद मध्य प्रदेश के शहर इंदौर जिस एजुकेशन हब के नाम से भी जाना जाता है अलग-अलग इलाकों से 2 लोगों को आरोपियों की निशानदेही पर पकड़े जाना बताया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

फर्जी गिरोह को लेकर डीसीपी अभिषेक आनंद ये भी कहा कि इस गिरोह द्वारा अब तक की गई काली कमाई का पता लगाया जा रहा है और अभी तक पकड़े गए आरोपियों के बैंक खाते भी शिज़ करेंगे।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”850517530″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews