Indore News : अंतरराज्यीय चंदन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार

Indore News : अंतरराज्यीय चंदन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार

Indore News : इंदौर के पॉश इलाके से चंदन के पेड़ काटकर चोरी करने वाली अंतरराज्यीय संगठित चन्दन चोर गैंग को संयोगितागंज पुलिस ने गैंग के मुखिया सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात रेसीडेंसी इलाके में चंदन चोरों ने की थी।

यह है पूरा मामला

बता दें कि 3 दिन पहले देर रात चंदन चोरों ने बारिश का फायदा उठाते हुए चंदन के पेड़ की चोरी की घटना को अंजाम दिया था गैंग का मुखिया सहित कुल 7 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है पकड़े गए आरोपियों से चंदन की लकड़ी काटने के औजार व हथियार बरामद पुलिस ने किए है साथ ही गैंग की सहायता करने वाले व परिवहन में मदद करने वाले व माल बिकवाने वाली पुरी गैंग का खुलासा पुलिस ने किया। आरोपी शातिर चोर है और इनके विरुद्ध पहले के अपराध अन्य जिलों में दर्ज है।

गौरतलब है कि पुलिस टीम को मुखबिर और सीसीटीवी कैमरा फुटेज व अन्य तकनीकी आधार व पुलिस के परंपरागत तरीकों से जानकारी मिली की चंदननगर क्षेत्र में रहने वाले आरोपी शहजाद के यहाँ देर रात के समय संदिग्ध व्यक्तियों का आना जाना है व उनका मूवमेंट रेसीडेंसी क्षेत्र में है पुलिस द्वारा सादावर्दी में टीम चिन्हित किये गये आरोपियों के घर पर निगाह रखी गई और मुखबिर से सूचना पर घेराबंदी कर चार आरोपियों को पकड़ा गया।

आरोपियों के पकड़े जाने के बाद पुलिसिया पूछताछ में आरोपियों ने उन लोगों के नाम भी बताएं जिन्हें यह चंदन की लकड़ी बेचते थे पुलिस ने चंदन की लकड़ी खरीदने वाले को भी आरोपी बनाया है और पुलिस का यह भी कहना है कि और की जाने वाली पूछताछ में आरोपियों के बढ़ने की संभावना है पॉश इलाके में चंदन के पेड़ काटने वालों में वर्तमान में 7 आरोपी इसमें खरीदार भी पुलिस की पकड़ में है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”847566043″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews