Indore News : होटल में चल रहा था IPL सट्टे का खेल, आरोपी गिरफ्तार

आईपीएल के सीजन में पुलिस विशेष तौर से ऐसे इलाकों में छानबीन कर रही है। जहां गेस्ट हाउस या छोटी-छोटी होटल हैं। पकड़ा गया आरोपी भी एक होटल में ही किराए पर रुका था।
indore news

Indore News : इंदौर शहर मानो सटोरियों का गढ़ बनता हुआ नजर आ रहा है। इसी के साथ ही अन्य प्रदेशों या शहरों के सटोरिए किराए का कमरा लेकर होटल लॉज में रुक कर आईपीएल मैच पर सट्टा संचालित करते हुए पकड़े जा रहे है। इसी के तहत लसूडिया पुलिस ने एक होटल पर दबिश देकर झाबुआ के सटोरियों को पकड़ा गया है।

क्या है पूरा मामला

मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक महालक्ष्मी नगर के सिल्वर स्काई होटल के रूम नंबर 103 पर दबिश दी गई थी। जहां पर सौरभ उर्फ सत्यम जैन निवासी काकरिया पिपलिया चौक थांदला झाबुआ नामक व्यक्ति को पकड़ा गया। जिसके पास से दो मोबाईल, हिसाब किताब की डायरी और अन्य सामग्री जब्त की गई है। बताया जा रहा है कि वह दो ऑनलाइन एप के माध्यम से दिल्ली और हैदराबाद के बीच चल रहे आईपीएल मैच का हार जीत का दावा लगवा रहा था। जिस आईडी का उपयोग करते हुए पूरा खेल खेला जा रहा था। तो वहीं दूसरी ओर पकड़े व्यक्ति के झाबुआ अकाउंट की भी जांच पड़ताल की जा रही है।

indore news

आईपीएल के सीजन में पुलिस विशेष तौर से ऐसे इलाकों में छानबीन कर रही है। जहां गेस्ट हाउस या छोटी-छोटी होटल हैं। पकड़ा गया आरोपी भी एक होटल में ही किराए पर रुका था।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”937769606″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews