
इंदौर,डेस्क रिपोर्ट। इंदौर (indore) में बाहर से आने वाले एक सज्जन द्वारा M R 10 ब्रिज पर गाड़ी में से पानी की खाली बोतल फेकने पर राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने गाड़ी को रुकवाया और सड़क पर फेंकी बोतल उठवाई।
[dgv_vimeo_video id=”696619336″]
ऐसी ही छोटी छोटी पहल से मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ने सफाई में पांच सालों से नम्बर वन का खिताब अपने नाम किया है। क्योंकि यह खिताब इंदौर शहर के लोगों की जन भागीदारी के कारण ही टॉप पर बना हुआ है, बता दें कि 2021 में इंदौर को देश के पहले ‘‘वॉटर प्लस’’ शहर के खिताब से अगस्त में नवाजा गया था।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार के वर्ष 2017, 2018, 2019 और 2020 के स्वच्छता सर्वेक्षणों में भी इंदौर देश भर में पहले नंबर पर रहा था। वर्ष 2021 के सर्वेक्षण में यह खिताब कायम रखने के लिए आईएमसी ने ‘‘इंदौर लगाएगा स्वच्छता का पंच’’ का नारा दिया था।
