Indore News : मैराथन में कैलाश विजयवर्गीय ने दिलाई महिला सुरक्षा की शपथ

Indore News : मैराथन में कैलाश विजयवर्गीय ने दिलाई महिला सुरक्षा की शपथ

इंदौर, आकाश धौलपुरे। मध्यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर (Indore) में रविवार को मैराथन (Marathon) का आयोजन किया गया। लगातार पांच वर्षों से हो रहे इस आयोजन में इस बार कोरोना (Corona) का असर देखने को मिला। दरअसल, हर वर्ष इस आयोजन में करीब 20 हजार धावकों के रजिस्ट्रेशन होते थे लेकिन कोविड – 19 चलते इस वर्ष 5 हजार लोगों के रजिस्ट्रेशन किये गए। तीन अलग अलग राउंड में आयोजित मैराथन के दूसरे राउंड बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजवर्गीय (Kailash Vijayvargiya ) पहुंचे और उन्होंने दूसरे राउंड के धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नेहरु स्टेडियम से पलासिया चौराहा तक हुए इस आयोजन में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya ) ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर इंदौर नम्बर 1 रहे इसके लिए शपथ दिलाई।

 ये भी पढ़ें – Love Jihad : 2 युवकों पर FIR, खरगोन में गिरफ्तार, इंदौर पुलिस को सौंपा

वही कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya ) ने मीडिया से बात कर कहा कि इस वर्ष मैराथन (Marathon) में 25 हजार रजिस्ट्रेशन किये जाने थे लेकिन कोविड – 19 के प्रभाव के चलते ये 5 हजार तक ही सीमित रखी गई।उन्होंने बताया कि मैराथन हेल्थ केयर के लिए बहुत जरूरी है। वही उन्होंने कहा महिलाओं की सुरक्षा होनी चाहिए और महिलाओं के प्रति हमारा नजरिया श्रद्धा का होना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि महिलाओं की भूमिका समाज के अंदर बराबर की होनी चाहिए।

वही बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya ) ने बंगाल चुनाव को लेकर कहा कि पश्चिम बंगाल में हम सरकार बनाएंगे चुनाव आयोग ने चुनाव की घोषणा कर दी है अब बैंड बाजे बज गए हैं इसलिए आने वाले चुनाव में सबका ध्यान है निश्चित रूप से हम सरकार बनाएंगे ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews