Indore News : मीडिया का अपमान करने पर कमलनाथ पर भड़के कैलाश विजयवर्गीय, बोले – ये आपातकाल की मानसिकता, राहुल गांधी पर ली चुटकी

Indore News : मीडिया का अपमान करने पर कमलनाथ पर भड़के कैलाश विजयवर्गीय, बोले – ये आपातकाल की मानसिकता, राहुल गांधी पर ली चुटकी

Indore News : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा को प्रदेश की जनता ने भरपूर आशीर्वाद दिया है इसलिए मैं कह सकता हूँ कि भाजपा  मप्र में दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी, कैलाश विजयवर्गीय में कमलनाथ द्वारा पत्रकारों को अपमानित करने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी साथ ही राहुल गांधी के कुली बनने पर चुटकी ली।

मीडिया के अपमान पर बोले कैलाश, ये आपातकाल की मानसिकता

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आज इंदौर में मीडिया से बात की उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बदसलूकी पर कहा कि जिस तरीके से प्रजातंत्र का चौथे स्तंभ पत्रकार बंधुओं के साथ कमलनाथ जी ने जो व्यवहार किया है वह व्यवहार आपातकाल की मानसिकता का परिचय देता है और 84 के दंगों को भड़काने वाले मानसिकता का प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी ने जो इंदौर में हमारे पत्रकार बंधुओ के साथ व्यवहार किया है उसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ ।

राहुल गांधी पर तंज- ये कुली बन सकते हैं प्रधानमंत्री नहीं 

कैलाश विजयवर्गीय ने जन आशीर्वाद यात्रा से जुड़े सवाल पर कहा कि जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला है, वहीँ कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में उन्हीं का आक्रोश नजर आया है, राहुल गांधी के कुली बनने को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने चुटकी लेते हुए कहा कि वो कुछ भी बन सकते लेकिन प्रधानमंत्री नही बन सकते।

चुनाव लड़ने पर बोले – मैं पार्टी का सिपाही जो जिस मोर्चे पर भेजेंगे डट जाऊंगा 

कैलाश विजयवर्गीय ने खुद के चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि मेरा आखिरी चुनाव जो महू से लड़ा था उसके बाद मैंने पार्टी से यह कहा कि अब नए लोगों को मौका दिया जाए लेकिन मैं सिपाही तो भारतीय जनता पार्टी का ही हूँ और यदि पार्टी ने कहा कि इस मोर्चे पर डट जाओ तो पीछे नहीं हटूंगा,  कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जो समर्थन हमें यात्रा में मिला है उस हिसाब से मैं कह सकता हूँ कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”867476968″]

[dgv_vimeo_video id=”867477086″]

[dgv_vimeo_video id=”867477148″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews