Indore News : ‘देवी स्वरूपा हो,शूपर्णखा मत दिखो’ नशा कर रहे युवाओं के आचरण से आहत कैलाश विजयवर्गीय ने दी नसीहत

indore news

Indore News : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में नशा कर रहे युवक युवतियों के आचरण से आहत हैं। उन्होंने इसे सामाजिक संस्कृति को नष्ट करने वाला आचरण बताया है। उन्होंने युवतियों को नसीहत दी है कि वे देवी स्वरूपा है, उसी रूप में रहे।

राष्ट्रीय महासचिव ने दी नसीहत

देश की सबसे साफ-सुथरी और स्मार्ट पाई जाने वाले इंदौर में कुछ वाकये ऐसे हो रहे हैं जो लगातार वायरल होते हैं और इनके चलते इंदौर की छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।आए दिन नशे में धुत युवा विशेषकर युवतियों के वीडियो वायरल हुए हैं और कई बार तो युवतियों में नशा पीकर एक दूसरे के साथ मारपीट के दृश्य वायरल हुए हैं। इंदौर की पुलिस कई बार इसे लेकर अलर्ट जारी कर चुकी है। बावजूद इसके इस प्रवृत्ति पर रोक नहीं लग रही। इस तरह की प्रवृत्ति को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय काफी आहत है।

देश के भविष्य हैं युवा

उन्होंने हनुमान जयंती के अवसर पर इस बात का खुलासा किया कि उन्हें इसे को लेकर किस तरह की ठेस पहुंचती है। युवा पीढ़ी नशे की आदी होती जा रही है। कैलाश ने कहा कि उन्हें कई बार ऐसा लगता है कि युवा जिस तरह का अमर्यादित आचरण कर रहे हैं, वे गाड़ी से उतरे और उनमें दो चार हाथ जमा दें। इतना ही नहीं कैलाश विजयवर्गीय ने युवतियों के द्वारा बेहद आपत्तिजनक वेशभूषा धारण करने को लेकर भी अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि कई युवतियां इस तरह की वेशभूषा धारण करती हैं कि वे देवी स्वरूपा लगने के बजाय सुपनखा लगती है। कैलाश ने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस देश के भविष्य हैं और यदि उनका आचरण मर्यादित और संतुलित होगा तो राष्ट्र निर्माण में उनका स्वर्णिम योगदान हो सकेगा। लेकिन अगर वे नशे के शिकार होंगे तो किस तरह का राष्ट्र बनेगा, यह सहज सोचा जा सकता है।

[dgv_vimeo_video id=”815630951″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews