Indore News : कैलाश विजयवर्गीय बोले, इंदौर में जनसंख्या से ज्यादा वाहन, मैं “ट्रैफिक मित्र” बनकर ड्यूटी दूंगा, आप भी दें

कैलाश विजयवर्गीय ने महापौर भार्गव से अनुरोध किया कि अब आप ट्रैफिक मित्र अभियान के साथ एक अभियान और शुरू करें वो एय कि सभी वाहन चलाने वाले लोग सप्ताह में वाहन को घर पर खड़ा रखें और साइकिल से अपने काम निपटाएं इससे उनका स्वास्थ्य भी अच्छा होगा और शहर का स्वास्थ्य भी अच्छा होगा ट्रैफिक का दबाव भी कम रहेगा। 
Kailash Vijayvargiya

Indore News : देश का लगातार सातवीं बार स्वच्छ शहर बनने का गौरव हासिल करने वाला इंदौर अब शहर के ट्रैफिक में भी नंबर वन बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, इसी क्रम में आज टैफिक मित्र महा अभियान का शुभारंभ हुआ, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय थे, उन्होंने कहा कि मैं भी ट्रैफिक मित्र बनकर ड्यूटी करूँगा और आप भी इसमें भागीदार बने, कैलाश विजयवर्गीय ने महापौर पुष्यमित्र  भार्गव से कहा कि वे इसके साथ एक अभियान और शुरू करें जिसमें लोगों से अपील करें कि वे सप्ताह में एक दिन अपने वाहन को खड़ा कर साइकिल का उपयोग करें, इससे उनका स्वास्थ्य अच्छा होगा शहर का स्वास्थ्य भी अच्छा होगा।

ट्रैफिक मित्र महा अभियान की शुरुआत 

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजय वर्गीय और महापौर पुष्य मित्र भार्गव की मौजूदगी में आज ट्रैफिक मित्र महा अभियान की शुरुआत हुई, इस अभियान के तहत अगले एक वर्ष में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से इंदौर शहर के नागरिकों को जागरूक किया जाएगा। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अब हम सबको मिलकर इंदौर को ट्रैफिक व्यवस्था में नंबर 1 बनाना है।

सप्ताह में एक दिन साइकिल के उपयोग के अभियान की अपील 

उन्होंने कहा कि इंदौर एक ऐसा शहर है जहाँ जनसँख्या की तुलना में अधिक वाहन हैं यानि वाहन ज्यादा, चलाने वाले कम, उन्होंने महापौर भार्गव से अनुरोध किया कि अब आप ट्रैफिक मित्र अभियान के साथ एक अभियान और शुरू करें वो ये कि सभी वाहन चलाने वाले लोग सप्ताह में एक दिन वाहन को घर पर खड़ा रखें और साइकिल से अपने काम निपटाएं इससे उनका स्वास्थ्य भी अच्छा होगा और शहर का स्वास्थ्य भी अच्छा होगा ट्रैफिक का दबाव भी कम रहेगा।

शहर के सभी क्षेत्र में ट्रैफिक पार्क स्थापित करने का अनुरोध  

उन्होंने कहा कि लोगों को जोड़ने के लिए इसमें हम उनसे एक फॉर्म भरवाएं जो संकल्प  पत्र होगा और वे उसका पालन करेंगे और फिर हम उन्हें एक धन्यवाद पत्र देंगे, कैलाश विजयर्गीय ने लोगों से कहा कि ट्रैफिक सुधार के लिए हमें मिलकर काम करना होगा मैं भी ट्रैफिक मित्र बनकर ड्यूटी दूंगा और आप भी दीजिये, उन्होंने शहर के अलग अलग क्षेत्रों में ट्रैफिक पार्क भी स्थापित करने का अनुरोध किया।

[dgv_vimeo_video id=”995026584″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews