Indore News : फल-सब्जी व्यापारी का हुआ अपहरण, मामला दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Indore News : फल-सब्जी व्यापारी का हुआ अपहरण, मामला दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Indore News : इंदौर में एक फल सब्जी व्यापारी के अपहरण का मामला सामने आया है खजराना पुलिस थाना क्षेत्र की पाकीजा कॉलोनी से रविवार देर रात एक व्यापारी का अपहरण हो गया व्यापारी अपनी कार से कॉलोनी के गेट पर पहुंचा था उसी दौरान कार में बदमाश आए और उसे कार सहित अपहरण कर अपने साथ ले गए। पूरे मामले में पुलिस ने अपहरण सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह है मामला

मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी चोइथराम सब्जी मंडी में आलू प्याज का कारोबार करने वाले मूल रूप से भोपाल के रहने वाले व्यापारी इरशाद हसन के अपहरण का मामला सामने आया है इस मामले में पुलिस द्वारा अपहरणकर्ता की पत्नी सैयद परवीन की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि इरशाद इंदौर में चोइथराम सब्जी मंडी में आलू प्याज का कारोबार किया करता है कल देर रात जब वो अपनी कार से घर आ रहे तभी घर से कुछ दूरी पर बदमाशों कर टकराने की बात पर व्यापारी से विवाद किया विवाद इतना बड़ा की आरोपियों ने व्यापारी के साथ जमकर मारपीट की कार में उसका उसका अपहरण कर अपने साथ ले गए इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज ओर व्यापारी के कार के नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है और पता लगाया जा रहा है कि इससे पहले कोई विवाद तो नहीं था या रुपए को लेनदेन को लेकर कोई विवाद तो नहीं है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”847977201″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews