
Indore News : इंदौर के दौलतगंज इलाके में एक आतंकवादी मोहम्मद शफीक अंसारी को गुजरात पुलिस पैरोल पर इंदौर लेकर आई है। बता दें कि सीरियल ब्लास्ट में 56 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद मोहम्मद शफीक को गुजरात एटीएस ने गिरफ्तार किया था। मोहम्मद शफीक मूलतः उज्जैन का रहने वाला है।
यह है मामला
दरअसल, 15 वर्ष पूर्व शफीक को गुजरात एटीएस ने सीरियल ब्लास्ट में गिरफ्तार किया था, जिसमें 56 लोगों की जान गई थी। दरअसल, कुछ दिन पूर्व शफीक की पत्नी रिजवाना की मौत हो गई। इंदौर के दौलतगंज में रिजवाना के माता-पिता रहते हैं, मौत के बाद सभी को कुछ दिन का कोर्ट द्वारा पैरोल दिया गया था।
जिसके बाद गुजरात पुलिस के 17 और इंदौर के 30 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों द्वारा भारी सुरक्षा में दौलतगंज उसके ससुराल सेंट्रल कोतवाली पुलिस उसे ले जाती है और रात होते ही सुरक्षा के लिए थाने पर वापस लेकर आ जाते हैं।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”845884261″]
