Indore News : फैक्ट्री में काम करते समय मशीन की चपेट में आए मजदूर की मौत, मामला दर्ज

indore

Indore News : इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक का सामान बनाने वाली कंपनी में दर्दनाक हादसा हो गया है। और कंपनी भी काम करने वाले एक युवक की इस हादसे में मौत हो गई। मृतक का नाम नीरज है और फैक्ट्री में वह 12 दिन पहले ही कम पर लगा था। वहीं बताया जा रहा है कि मृतक मूलतः गुना का रहने वाला है।

यह है मामला

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री हुड्डा इंडस्ट्रीज लिमिटेड में काम करने के दौरान 22 वर्षीय नीरज पुत्र बलराम धाकड़ की मशीन में की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक काम के दौरान उसका सर मशीन में आ गया। नीरज को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी मौत की पुष्टि होने पर परिवार के लोग सीधे असपताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद परिवार ने शव लेने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने जांच कर केस दर्ज करने की बात की।

[dgv_vimeo_video id=”865918519″]

22 वर्षीय नीरज की मौत को लेकर मनोज परमार ने भी मीडिया से बात की और कंपनी पर बगैर ट्रेनिंग के कर्मचारियों को रखने का आरोप लगाया वह हादसे में जान गंवाने वाले नीरज के परिवार को पालन पोषण देने और फैक्ट्री मालिक पर हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग की और इसी मांग को लेकर थाना बाणगंगा में अधिकारियों से भी परिजनों और मनोज ने मुलाकात की। हालांकि पूरे मामले में पुलिस ने सिर्फ मर्ग कायम किया है लेकिन परिजनों का कहना है कि फैक्ट्री मालिक अंसारी पर हत्या का प्रकरण दर्ज हो इसको लेकर इंदौर कमिश्नर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की बात भी मनोज परमार ने कही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”865919071″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews