
Indore News : 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत नई दिल्ली में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 3 लाइनमैन सम्मानित होंगे। इसके अलावा, इंदौर समेत राज्य के 15 जिलों के लाइनमैनों के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रबंध निदेशक अमित तोमर के आदेशानुसार कंपनी क्षेत्र के लाइनमैन का उल्लेखनीय योगदान, उपभोक्ता सेवा, संसाधनों की सुरक्षा, राजस्व वसूली, किसान कल्याण के कार्य, दुर्घटना से बचाव में भूमिका, आदि के क्षेत्र में कार्य करने वालों को जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर ऊर्जा कीर्ति सम्मान से नवाजा जाएगा।
मुख्य महाप्रबंधक ने दी ये जानकारी
इंदौर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए पृथक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों में सुरक्षा का संकल्प भी दिलाया जाएगा। साथ ही सुरक्षा उपकरणों के उपयोग के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई जाएगी। अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री के साथ ही लाइनमैन का उद्बोदन भी होगा, ताकि अच्छे कार्यों का दूसरों को भी अनुसरण का मौका मिल सके- रिंकेश वैश्य, मुख्य महाप्रबंधक
इनको मिलेगा सम्मान
बता दें कि 4 मार्च को नई दिल्ली के केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा इंडिया हेबिटेट सेंटर में लाइनमैन दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें पश्चिम क्षेत्र के 3 लाइनमैन रामसुख यादव डेली कॉलेज जोन, आरएन व्यास उज्जैन, अखिलेश सिंह कुशवाह को सम्मानित किया जाएगा।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

