Indore News : व्यापारी के साथ 3 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाश बैग लेकर हुए फरार, मामला दर्ज

indore

Indore News : इंदौर में देवास के व्यापारी के साथ 3 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर प्रकरण पंजीबद्ध किया है वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह है पूरी घटना

दरअसल, यह पूरी घटना इंदौर के थाना क्षेत्र स्थित नेमावर रोड पालदा की है जहाँ देवास के रहने वाले व्यापारी प्रशांत अग्रवाल दुकान का 3 लाख रुपये का पेमेंट एक व्यापारी को देने जा रहे थे। इस दौरान बाइक से व्यापारी का पीछा कर रहे दो बदमाशों ने व्यापारी को धक्का दिया और रूपों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए घटना की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची फिलहाल पुलिस अब व्यापारी की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद में आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है वहीं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”853015462″]

हालांकि घटना के सीसीटीवी पुलिस के हाथ लगे है और उसी के आधार पर अज्ञात बदमाशों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”853015794″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews