Indore News : होटल के कमरे में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस

indore

Indore News :  इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र की एक होटल में रुके युवक-युवती की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस परिजनों के बयानों के आधार पर आगे जांच की बात कर रही है तो फिलहाल होटल के रूम में किसी तरह का कोई सुसाइड नोट पुलिस को अभी तक बरामद नहीं हुआ है। दोनों की मौत की गुत्थी अब पुलिस की जांच और परिजनों के बाद ही सुलझेगी।

यह है पूरा मामला

थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया के अनुसार 2 लोगों की सनसनीख़ेज़ हुई मौत को लेकर बताया कि इंदौर के भवरकुआं थाना क्षेत्र के होटल प्राइम के रूम नंबर 306 में युवक राहुल वर्मा अपनी पत्नी नंदिनी सोलंकी के साथ ठहरा हुआ था थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया के द्वारा बताया जा रहा है कि दोनों ने तकरीबन एक साल पहले प्रेम विवाह किया है और दोनों राजेन्द्रनगर थाना क्षेत्र के अमर पैलेस कॉलोनी के रहने वाले थे लेकिन पिछले 3 से 4 दिनों से वह होटल प्राइम के कमरा नंबर 306 में रुके हुए थे आज चेकआउट का समय था तो होटल का कर्मचारी जब काफी देर तक युवक और युवती ने चेक आउट नहीं किया तो कमरे में जाकर देखा लेकिन काफी देर तक जब दरवाजा खटखटाया तो किसी के द्वारा दरवाजा नहीं खोला गया इसके बाद दूसरी चाबी से जब कमरे के अंदर जाकर देखा गया तो युवक जहां फांसी के फंदे पर झूल रहा था तो युवती बिस्तर पर पड़ी हुई थी।

इसके बाद इस पूरे मामले की सूचना होटल के कर्मचारियों के द्वारा ही भंवरकुआं पुलिस को दी गई और भंवरकुआं पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे ही मामले में बॉडी को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए जिला हॉस्पिटल पहुंचाया वहीं प्रारंभिक तौर पर यह बात सामने आ रही है कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था और दोनों एक ही जगह के रहने वाले हैं फिलहाल पूरे मामले की सूचना उनके परिजनों को भी दे दी गई है तो वही जिस होटल में उन्होंने सुसाइड किया उसकी भी तफ्तीश की जा रही है लेकिन प्रारंभिक तौर पर किसी तरह की कोई जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है साथ ही पुलिस ने मोबाइल लिया है और मोबाइल फोन के आधार पर भी पूरे मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”848004183″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews