Indore News : ‘अप्रैल फूल’ बनाने के लिए दोस्त को किया था वीडियो कॉल, स्टूल फिसलने से लग गई फांसी

indore news

Indore News : कभी-कभी मज़ाक भारी पड़ता है। लेकिन इतना भारी पड़ सकता है। मृतक ने सोचा नही था। और मज़ाक-मज़ाक में 18 वर्षीय युवक की जान चली गई। पुलिस ने घटना स्थल को सील करते हुए मामले में जांच शूरू कर दी है। इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले एक 10 वीं के छात्र को फांसी लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह घर पर अकेला था। और अपने दोस्त को अप्रैल फूल बनाने के लिए फांसी लगाने के मजाक कर रहा था।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, मृतक अभिषेक रघुवंशी पुत्र कैलाश रघुवंशी निवासी कड़ीलपुरा का है। जहाँ उसका शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। जिसमे मृतक का मोबाइल पास में पड़ा था। उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस पूरे मामले में मृतक के द्वारा अपने दोस्त को अप्रैल फूल बनाने के लिए फांसी लगाकर मजाक कर रहा था। तभी अचानक स्टूल खिसक जाने से उसकी फांसी लग गई। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता एसडीएम की गाड़ी चलाते है। फिलहाल मल्हारगंज पुलिस ने इस मामले में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने कहा कि अप्रैल फूल बनाने वाले 18 वर्षीय युवक ने दोस्त से मजाक किया और मजाक इतना भारी पड़ा की खुद तो दुनिया से चला गया और अपने पीछे एक रोता बिलखता परिवार छोड़ गया।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”929855666″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews