Indore News : काला जादू भगाने के नाम पर युवती के साथ की अश्लील हरकत, मामला दर्ज

indore

Indore News : इंदौर के बाणगंगा थाने में मारपीट और और बंद कमरे में अश्लीलता करने का एक मुकदमा पीड़िता ने दर्ज कराया है। थाने पर मौजूद अधिकारियों को पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी सोनू और उसकी मां ने काला जादू खत्म करने के नाम पर उसे कमरे में बंद किया और जलता हुआ कपूर उसकी जुबान पर रखा पीड़िता के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और अश्लील हरकत भी आरोपी सोनू ने की। पुलिस ने पीड़िता के साथ हुए घटना को लेकर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की है।

यह है मामला

बता दें कि आरोपी सोनू और उसकी मां के खिलाफ काला जादू भगाने के नाम पर मारपीट करने और आरोपी द्वारा बंद कमरे में जलता हुआ कपूर पीड़िता की जुबान पर रखना और अश्लीलता करने का एक मुकदमा बाणगंगा थाने में कायम हुआ है हालांकि अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है लेकिन पुलिस की एक विशेष टीम आरोपी मां बेटे को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है।

काले जादू के भागने के नाम पर मां बेटे द्वारा किए गए इस अपराध की जानकारी क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने देते हुए कहा पीड़िता द्वारा थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है और पुलिस बाणगंगा आरोपी तक पहुंचाने के हर संभव प्रयास कर रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”872876577″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews