Indore News : युवक पर चाकू से हमला कर बदमाश फरार, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस हमला करने वालों की तलाश कर रही है।
indore police

Indore News : इन्दौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में घर के बाहर एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने पहले तो युवक की मारपीट की उसके बाद चाकू से हमला कर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल पुरी घटना चंदननगर थाना क्षेत्र के ग्रीन पार्क कॉलोनी की है, जहां रहने वाले फरयादी को अपने घर के गेट पर खड़ा था तभी एक बाइक पर तीन लड़के आए उन्होंने गाड़ी खड़ी करने के बाद जैद से बात करते हुए कहा कि तू हमारी माँ और बहन को क्यों देखता है और मारपीट शुरू कर दी जैद घर के अंदर गया तो तीनों बदमाश अंदर घुस गए और चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया।

जिससे जैद के पैर में गहरा घाव हो गया है शोर मचाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर आए जब तक बदमाश फरार हो गए थे। वही पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस हमला करने वालों की तलाश कर रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”992026470″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews