Indore News : राह चलते लोगों से झपट्टा मार फोन लूट रहे बदमाश, मामला दर्ज

Indore News : राह चलते लोगों से झपट्टा मार फोन लूट रहे बदमाश, मामला दर्ज

Indore News : शहर में बदमाशों के हौसले फिर बुलंद दिखाई दे रहे हैं, इसका ताजा उदाहरण इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में राह चलते लोगों से आरोपियों द्वारा मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं एक ही समय में दो अलग-अलग जगह मोबाइल झपटने की यह वारदात सामने आई है। पुलिस द्वारा इलाके के सीसीटीवी फुटेज व अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। जिसके आधार पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात भी पुलिस द्वारा कहीं जा रही है।

यह है पूरा मामला

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में फरियादी ललिता वर्मा द्वारा यह शिकायत दर्ज कराई थी कि वह घर से जब निकली थी तो हवा बंगले के समीप किसी काम से जा रही थी जहां पर बाइक पर आ रहे बदमाशों ने मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया। फरियादी द्वारा यह भी बताया गया कि जब वह घर से निकली थी थोड़ी दूर जाकर उसने अपने मंगेतर को फोन लगाने के लिए अपना मोबाइल निकला था तभी बाइक पर आए पीछे से बदमाशों ने उसका फोन छीनकर भाग खड़े हुए है वहीं पीड़िता द्वारा जो हुलिया और गाड़ी का नंबर बताया गया है उसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

वहीं इलाके में अन्य दूसरी घटना में खुशवंत होटल के समीप पीड़िता सोनाली के साथ भी मोबाइल लूट की वारदात हुई है जहां पीड़िता सोनाली ने पुलिस को बताया कि वह मेडिकल स्टोर के सामने से जब जा रही थी तभी बाइक पर आए कुछ बदमाशों ने मोबाइल झपटा और उस लूट की वारदात की दोनों ही वारदातों में पुलिस को एक ही बदमाश होने की बात सामने आ रही है। क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी के अनुसार हुई सिलसिलेवार मोबाइल लूट में विशेष पड़ताल की जा रही है और जल्द ही घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”869087199″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews