Indore News : महंगे शौक पूरे करने लूट रहे थे मोबाइल, तीन आरोपी दबोचे गए

पुलिस ने आरोपियों से जप्त किए गए मोबाइल की कीमत 11 लाख रुपए बताई जा रही है। विजयनगर थाना अब आरोपियों से अन्य और वारदात के बारे में सख्ती से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
indore police

Indore News : शहर में बढ़ते अपराधों को लेकर इंदौर पुलिस अब लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। एक और जहां शहर में अवैध मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरी ओर चोरी और नकबजनी के आरोपियों को भी इंदौर पुलिस अपनी गिरफ्त मे ले रही है। इसी कड़ी में इंदौर की विजयनगर थाना पुलिस ने मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाली एक गैंग के तीन सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लूटे गए मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद किए हैं।

क्या है पूरा मामला

डीसीपी जोन 2 अभिनय विश्वकर्मा के अनुसार विजय नगर थाना पुलिस को एक सूचना मिली थी कि कुछ युवक थाना क्षेत्र के आस पास के एरिया में मोबाइल फोन बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। तुरंत थाना प्रभारी सीबी सिंह ने एक टीम बनाकर सूचना मिलने के स्थान पर टीम को पहुँचाया जहाँ तीन युवक को मोबाइल फोन के साथ पकड़ा और थाने लाकर तलाशी ली तो उनके कब्जे से मोबाइल फोन मिले।

indore news

[dgv_vimeo_video id=”954375834″]

आरोपियों से जब सख्ती से पूछताछ की तब उन्होंने बताया कि अपनी प्रेमिकाओं के खर्चे उठाने और अपने शौक पूरा करने के लिए मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया करते है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 37 मोबाइल फोन भी और एक्टिवा बरामद की। आरोपियों के पूर्व में भी एक दर्जन से अधिक लूट और चोरी के मामले शहर के विभिन्न थाने पर दर्ज है। आरोपितों से जप्त किए गए मोबाइल की कीमत 11 लाख रुपए बताई जा रही है। विजयनगर थाना अब आरोपियों से अन्य और वारदात के बारे में सख्ती से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”954375073″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews