Indore News : दाल व्यापारी के मुनीम से 2 लाख से अधिक की लूट, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Indore News : दाल व्यापारी के मुनीम से 2 लाख से अधिक की लूट, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Indore News : संयोगितागंज थाना क्षेत्र के तीन इमली चौराहे पर एक व्यापारी के मुनीम के साथ दो लाख से अधिक की राशि लूटने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, थाना प्रभारी तहज़ीब काज़ी के अनुसार लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों की खोज पुलिस सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से कर रही है।

दाल व्यापारी के अकाउंटेंट से रेकी कर दो लाख 10 हजार रुपये लूटने वाले आरोपियों की तलाश पुलिस सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से करने में जुटी हुई है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

थाना प्रभारी के माने तो व्यापारी के अकाउंटेंट ने मल्हारगंज स्थित बैंक से जब रकम निकाली तो वहीं से आरोपी उसकी रेकी करने में लग गए और फिर तीन इमली चौराहे पर थेले पर झपट्टा मारकर मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर मिले वाहन से आरोपियों का सुराग लगने की उम्मीद जताते हुए थाना प्रभारी ने जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होने की बात कही है।

[dgv_vimeo_video id=”834975157″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews