Indore News : महिला से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

indore news

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहाँ एक 28 वर्षीय महिला ने पड़ोसी युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

इंदौर के हीरा नगर इलाके में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक पड़ोसी ने ही 28 वर्षीय महिला के निजी पलों के फोटो बनाकर महिला से दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपी ने युवती के फोटो वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देते हुए युवती को अपना शिकार बनाया है। जिससे प्रताड़ित होकर युवती ने थाने में मामला दर्ज करवाया है।

जांच अधिकारी का कहना है कि पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच के बाद मामला दर्ज किया है और आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”925007054″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews