
Indore News : होली की रात इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र के भमोरी इलाके में कुछ युवकों द्वारा मारपीट और चाकू बाजी की घटना पीड़ित के साथ की गई है। घटना का सीसीटीवी भी तेजी से जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि पीड़ित का इलाज अस्पताल में चल रहा है। और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। इलाके के एडिशनल डीसीपी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घटना हुई है। सीसीटीवी में दोनों युवकों को कुछ लोग दौड़ा कर पीट रहे हैं अब कारण क्या है इसकी तह तक पहुंचाने की पूरी कोशिश की जा रही है और संभावित आंख में होली का रंग डाल देने के बाद विवाद की शुरुआत हुई और मामला इतना बड़ा की चाकूबाजी तक जा पहुंचा।
क्या है पूरा मामला
विजय नगर थाना में 2 युवकों पर चाकू से हमले कर घायल करने का मामला सामने आया है। हमले का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। इस पूरे मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के बड़ी भामौरी का है। यह शुभम और एक अन्य युवक पर जानलेवा हमला हुआ है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को मिली है। जिसमें दोनों युवकों की रोड पर कई लोगों ने पिटाई कर रहे है। और चाकू मार कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। मामले में पुलिस अब घायल बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
[dgv_vimeo_video id=”928360058″]
डीसीपी अमरेंद्र सिंह एडिशनल ने कहा कि घायल का एमएलसी कराया गया है। और डॉक्टर की रिपोर्ट के बाद धाराओं में इजाफा भी किया जाएगा।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”928357950″]
