Indore News : अरिहंत कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ NSUI ने खोला मोर्चा, DAVV पर तैनात रहा पुलिस फ़ोर्स

19 अगस्त के हंगामे और कड़वे अनुभव को देखते हुए विश्वविद्यालय ने इसकी सूचना पुलिस को पहले ही दे रखी थी जिसके चलते कॉलेज गेट पर छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस वहां मौजूद थी।
NSUI DAVV Memorandum

NSUI DAVV Memorandum

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI ने देवास रोड पर स्थित अरिहंत कॉलेज के खिलाफ DAVV प्रबंधन को शिकायत की है, छात्र नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज विश्वविद्यालय पहुंचा और नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया, छात्र संगठन ने चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है और समस्या समाधान के लिए 2 दिन का समय दिया है।

एनएसयूआई प्रदेश महासचिव  राजवीर सिंह लाखाके नेतृत्व में आज छात्र नेता देवी अहिल्या विश्वविद्यालय पहुंचे , 19 अगस्त के हंगामे और कड़वे अनुभव को देखते हुए विश्वविद्यालय ने इसकी सूचना पुलिस को पहले ही दे रखी थी जिसके चलते कॉलेज गेट पर छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस वहां मौजूद थी।

NSUI ने अरिहंत कॉलेज प्रबंधन पर लगाये गंभीर आरोप 

ज्ञापन सौंपने आये एनएसयूआई पदाधिकारियों ने देवास रोड पर संचालित अरिहंत कॉलेज की शिकायत की , प्रदेश महासचिव राजवीर सिंह लाखा ने आरोप लगाते हुए कहा कि कॉलेज प्रबंधन से कॉलेज का माहौल ख़राब कर रखा है , स्विमिंग पूल किराये पर दे रखा है जिम, कैंटीन बाहर बना दी है जिसमें बहरी लोग आते हैं, असामाजिक तत्व कॉलेज में आते हैं यदि किसी छात्र के साथ कुछ घटना हो जाये तो कौन जिम्मेदारी लेगा?

DAVV प्रबंधन ने दिया कार्रवाई का भरोसा 

छात्र नेताओं से ज्ञापन लेने के बाद डीसीबीसी डॉ सचिन शर्मा ने कहा एनएसयूआई के छात्र नेता आये थे उन्होंने अरिहंत कॉलेज की शिकायत की है स्विमिंग पूल , जिम कैंटीन को लेकर जो आरोप लगाये हैं उनकी जाँच की जाकर एक्शन लिया जायेगा। गौरतलब है 19 अगस्त को आईपीएस कॉलेज के छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए हंगामे में डीएवीवी का मुख्य गेट टूट गया था जिसे देखते हुए आज भारी मात्रा में पुलिस मुख्य द्वार पर मौजूद थी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews