Indore News : अफसर के बेटे ने सुसाइड नोट में लिखा, I Quit

Indore News : अफसर के बेटे ने सुसाइड नोट में लिखा, I Quit

इंदौर, आकाश धोलपुरे।  नर्मदा वैली डेवलपमेंट ऑथरिटी के एडिशनल डायरेक्टर ब्रजेश कुमार विजयवत के होनहार बेटे के सुसाइड मामले में सुसाइड नोट सामने आया है। दरअसल, बुधवार रात को स्कीम नम्बर 78 की नर्मदा कालोनी स्थित अफसर के सरकारी आवास पर 19 वर्षीय बेटे सार्थक विजयवत ने पीछे बालकनी में फांसी लगाकर जान दे दी।

आईआईटी खड़गपुर के स्टूडेंट सार्थक ने जान देने से पहले सुसाइड नोट छोड़ा। सुसाइड नोट हिंग्लिश में लिखा है। सुसाइड नोट में जिस तरह की बातें लिखी गई हैं उससे ये प्रतीत हो रहा है कि सार्थक न सिर्फ पढ़ाई और करियर को लेकर चिंतित था बल्कि वह पारिवारिक चिंताओं में उलझा हुआ था।ऐसे में प्रारंभिक तौर पर ये बात भी सामने आ रही है कि वो इन्हीं वजहों से अवसाद में घिर गया था और बुधवार रात को उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

ये भी पढ़ें – Paytm पर RBI ने लगाया 1 करोड़ रुपये का जुर्माना, जानिए इसकी वजह

अफसर के बेटे के सुसाइड नोट में पापा की जिद और मम्मी की मजबूरी के साथ पापा द्वारा परिवार को समय न दिए जाने की बात का भी जिक्र किया है। इसके अलावा आई क्विट (I Quit) लिखकर आखिरकार अपनी जान दे दी।
इधर, सार्थक के अचानक चले जाने से अफसर के परिवार के लोगों का  रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल, इस मामले में लसूड़िया पुलिस (Indore Police) ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

 ये भी पढ़ें – अपर कलेक्टर के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में IIT जॉब को लेकर लिखी ये बात

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews