
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 140 की रोड पर टहल रहे एक व्यक्ति के साथ कर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना तिलक नगर में अपराध पंजीबद्ध करते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि तिलक नगर थाना क्षेत्र में शाम के समय सड़क पटेल रहे एक व्यक्ति के साथ दो अज्ञात बदमाशों ने पता पूछने के बहाने गले में पहनी चैन और हाथों में पहनी अंगूठियां उतर कर डराया धमकाया और फरियादी का सामान लेकर भाग खड़े हुए। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसीपी कुंदन मंडलोई ने घटना का होना बताया और अज्ञात आरोपियों द्वारा इस घटना को अंजाम देना भी कहा है। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए मामले में आरोपी की तलाश शुरू की है। तिलक नगर थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 140 के रोड पर टहल रहे फरियादी के साथ घटना में आरोपियों द्वारा चेन और अंगूठी जो आरोपी ले भागे हैं। इसका आकलन अभी नहीं हो पाया है। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।
एसीपी कुंदन मंडलोई ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर लेने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंचाने के लिए घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है। फरियादी के अनुसार दो अज्ञात व्यक्तियों ने घटना कारित की है। और जिस कार से आरोपी आए थे। वह बगैर नंबर की कार थी।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”921687728″]
