
Indore News : इंदौर शहर की लसूडिया थाना पुलिस ने आईपीएल का सट्टा पकड़ा है। जिसमें 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच मोबाइल, सट्टा उपकरण सहित एवं लाखों रूपये के सट्टे का हिसाब बरामद किया है।
क्या है पूरा मामला
झोन 2 के डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों द्वारा ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए क्रिकेट का सट्टा चलाया जा रहा था। वन एक्सनेट ऑनलाइन लिंक के नाम से यह क्रिकेट का सट्टा चलाया जा रहा था। इसी ऑनलाइन लिंक के माध्यम से सट्टे की बुकिंग एवं रूपयों का ट्रांजैक्शन किया जा रहा था। पकड़े गए आरोपी नरसिंहपुर और शिवपुरी जिले के रहने वाले हैं। जो यहां पर किराये के रूम में सट्टे की बुकिंग कर रहे थे। मौके से आरोपियों के पास से पांच मोबाइल, एलईडी लाखों का हिसाब किताब और फर्जी सिम कार्ड बरामद हुए है।
पुलिस के अनुसार महालक्ष्मी नगर के मां शारदा लिविंग होम्स से शक्ति पुत्र महेश धाकड़, पंकज उर्फ प्रियांशु पुत्र ग्यारसी लाल शिवहरे, हेमंत पुत्र दिलीप तिवारी, अंबे पुत्र तारा श्री धाकड और वीरेंद्र पुत्र तारा सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”932034661″]
