Indore News : शपथ के समय जय फिलिस्तीन कह बुरे फंसे ओवैसी, विरोध में भारतीय जनता युवामोर्चा ने फूंका पुतला

इस तरह के नारे गलत है और यदि माँ अहिल्या की पावन नगरी इंदौर में ओवैसी का आना होगा तो ओवैसी पर कालिख पोती जाएगी।
bjym

Indore News : इंदौर में भारतीय जनता युवामोर्चा ने हैदराबाद से सांसद और AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का पुतला जलाया। दरअसल लोकसभा में सदस्यता की शपथ लेते हुए “जय फिलिस्तीन” का नारा लगाया, जो की निंदनीय माना जा रहा है इसी के विरोध में गुरुवार को इंदौर के विजय नगर चौराहे पर ओवैसी का पुतला फूंका गया।

क्या है पूरा मामला

अपने बयानों को लेकर हमेशा विवादों में रहने वाले हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवसी का भारतीय जनता युवा मोर्चा ने इंदौर विजय नगर चौराहा पर पुतला दहन किया। इस अवसर पर बढ़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मोजूद रहें। युवा मोर्चा के निक्की राय नगर महामंत्री ने बताया यह विरोध प्रदर्शन ओवैसी के शपथ समारोह के दौरान लगाए गए फिलिस्तीन के नारे के विरोध में है।

निक्की राय ने मीडिया से बात करते हुए यह भी कहा कि इस तरह के नारे गलत है और यदि माँ अहिल्या की पावन नगरी इंदौर में ओवैसी का आना होगा तो ओवैसी पर कालिख पोती जाएगी।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”969909678″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews