Indore News : बस की छत पर सवारियों को बैठाकर भर रहे फर्राटा, पुलिस ने किया जुर्माना

Indore News : बस की छत पर सवारियों को बैठाकर भर रहे फर्राटा, पुलिस ने किया जुर्माना

Indore News :  इंदौर में सड़कों पर दौड़ रहे यात्री वाहनों में इन दिनों खुलेआम ओवरलोडिंग की जा रही है। अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि 40 सीटर बस में चालीस से अधिक सवारियां सीटों पर बैठाई जा रही हैं। वहीं यात्रियों को बस सहित अन्य यात्री वाहनों की छतों पर किराया लेकर बैठाया जा रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि खुलेआम यात्रियों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर बस को ना सिर्फ थाने तक लाया गया बल्कि 10 हजार का आर्थिक दंड भी किया गया।

यह है पूरा मामला

बता दें कि राह चलते एक जिम्मेदार नागरिक ने अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, यातायात अनिल कुमार पाटीदार को एक वीडियो भेजा है जिसमें गांधी नगर मेन रोड पर रात 10 बजे इंदौर से बड़नगर चलने वाली एकता बस क्रमांक MP09-FA-4743 में क्षमता से अधिक सवारी व छत पर सवारी बैठाकर असुरक्षित तरीके से वाहन का संचालन किया जा रहा था, जिस पर सहायक पुलिस आयुक्त अजीत सिंह चौहान को उक्त बस पर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

[dgv_vimeo_video id=”831257745″]

आज दिनांक 29 मई को अजीत सिंह चौहान के द्वारा एकता बस क्रमांक MP09-FA-4743 पर 10,000 रुपये का जुर्माना किया गया। साथ ही बस स्वामी को यातायात नियमों का पालन कर, सवारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहन चलाने की हिदायत दी गई।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”831257994″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews