Indore News : चोरी के आरोप में दो युवकों को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, पुलिस ने दोनों तरफ से दर्ज किया मामला

Indore News : चोरी के आरोप में दो युवकों को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, पुलिस ने दोनों तरफ से दर्ज किया मामला

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते दिन शहर में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था जिसमें दो युवकों को पेड़ से बांधकर मर जा रहा था इसके साथ ही उनके बाल भी काट दिए गए थे युवकों पर एक घर में घुस के चोरी करने का आरोप लगाया था जिसके बाद नगरवासियों ने पकड़ कर इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया था इस पूरे मामले में पुलिस ने जहां दोनों युवकों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है वही चोरों के साथ मारपीट करने वाले अज्ञात लोगो के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

यह है पूरा मामला

आपको बता दें कि यह पूरा मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के स्टार सिटी का है जहां दो युवक एक घर में तांबे का तार चोरी करने के लिए एक घर में घुसे थे उसी दौरान एक युवक ने इनको देख लिया था और पकड़ लिया था इसी बीच मोहल्ले के लोग वहां इकट्ठा हो गए और दोनों युवकों को पेड़ से बांधकर मारपीट की गई और इन के बाल भी काट दिए थे इसी बीच राजनगर पुलिस को सूचना मिली थी जिस पर से पुलिस ने दोनों युवकों को छुड़ाकर अपनी गिरफ्त में लिया था।

इस मामले में थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया की चोरी के आरोप में दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है वही वीडियो में मारपीट करते दिख रहे अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”854113299″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews