
Indore News : इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के पारिवारिक विवाद के घर छोड़कर अपने घर चले जाने के तनाव में आकर अपने घर में एसिड पी लिया था। अस्पताल में उपचार के दौरान इस व्यक्ति की मौत हो गई पुलिस खजराना ने मामले में जांच शुरु कर दी है।
मृतक को लेकर परिजन ने मीडिया स्व बात करते हुए कहा कि शाही बाग खजराना में रहने वाले 22 वर्षीय फारुख ने भोपाल में रहने वाली लड़की से प्रेम विवाह किया था, शादी के कुछ वर्ष तक तो सब ठीक चला लेकिन पारिवारिक विवाद होने के बाद पत्नी अपने मायके डिलेवरी के समय गई तो वह वापस नहीं लौटी जिस को लेकर पति फारुख तनाव में था और वह आखिरी समय तक अपने बच्चों को याद करता था। लेकिन आखिरकार तनाव में आकर घर में फारुख ने एसिड पी लिया था। जब परिजनों ने देखा तो गंभीर हालत में उपचार के लिए एम वाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां उसकी मौत हो गई।
[dgv_vimeo_video id=”1025839987″]
जाँच में जुटी पुलिस
एम वाय अस्पताल में उपचार के दौरान फारुख की मौत हो गई वही मृतक के भाई ने भी पत्नी के मायके जाने का ओर बच्चों के दूर होने की वजह ही इस कदम का उठाना बताया तो वही पुलिस जांच अधिकारी ने भी शुरुआती परिवार से मिली जानकारी को लेकर पत्नी का आना ओर अन्य बाते मीडिया को बताई पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू की है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”1025839870″]
